आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील

बथनाहा : स्थानीय बीआरसी के सभागार में शनिवार को नियोजित शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड सह जिलाध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसजीइआरटी के आदेश के आलोक में टीइटी के विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की सूची समर्पित करने के लिए सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों को जमा करवाया गया तथा समेकित सूची […]

बथनाहा : स्थानीय बीआरसी के सभागार में शनिवार को नियोजित शिक्षक संघ की बैठक प्रखंड सह जिलाध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एसजीइआरटी के आदेश के आलोक में टीइटी के विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों की सूची समर्पित करने के लिए सभी शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों को जमा करवाया गया तथा समेकित सूची का निर्माण किया गया.

साथ ही आगामी आंदोलनात्मक रणनीतियों पर व्यापक विचार-विमर्श भी किया गया. मौके पर सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए प्रदेश सचिव अमित कुमार द्वारा अरुण कुमार की सदस्यता का नवीकरण किया गया. शिक्षकों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी मार्च माह में पटना में आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की गयी. मौके पर कौशल कुमार झा, नंदलाल प्रसाद, रेणुका कुमारी, मनीष कुमार, सुरुचि कुमारी, अमृता कुमारी, प्रियंका, जगजीत कुमार व नीरज कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >