डीडीसी ने डॉक्टरों को दिया निर्देश
शिवहर : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीडीसी इंदू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें सिविल सर्जन ने बताया कि कुछ चिकित्सक अवकाश के लिये आवेदन देकर बिना स्वीकृति लिये मुख्यालय छोड़ देते हैं. इसको गंभीरता से लेते हुए डीडीसी ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि वे अवकाश की स्वीकृति के बाद ही मुख्यालय छोड़ेंगे.
कहा कि अवकाश की स्वीकृति लिए बिना मुख्यालय छोड़ने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. डीडीसी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के प्रगति की समीक्षा करते हुए इस में और तेजी लाने का निर्देश सीएस को दिया. वही कॉपर टी कार्यक्रम को भी गति देने का निर्देश दिया.डीडीसी ने दवा की उपलब्धता और क्रय के बारे में भी अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. मरीजों को हरसंभव दवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. विशंभर ठाकुर, डी एस डॉ मेहदी हसन ,डीपीएम पंकज कुमार समेत सभी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.
वारंटी गिरफ्तार : पुरनहिया.बसंत जगजीवन निवासी इंद्रजीत मल्लिक को पुअनि कामेश्वर सिंह ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कोर्ट वारंटी था.
शिवहर>> पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगी सेविका: सात सूत्री मांग के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका पल्स पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए संघ के जिला इकाई के अध्यक्ष मीरा उपाध्याय व सचिव रागिनी सिंह ने देते हुए कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के साथ दोहरी नीति अपना रही है. ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास दूसरा कोई विकल्प नहीं रह गया है.
