रीगा : पंचायत उपचुनाव के तहत रीगा प्रखंड में 11 पदों पर 28 फरवरी को मतदान होगा. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि 2 फरवरी को नामांकन का जांच व 3 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय है. दो मार्च को मतगणना प्रखंड मुख्यालय में ही संपन्न होगी.पंच के पद पर भगवानपुर पंचायत में चार, महेशिया में दो, सिरौली द्वितीय में दो, रीगा प्रथम व सिरौली प्रथम में एक-एक पद पर उपचुनाव होना है. रीगा प्रथम पंचायत के क्षेत्र संख्या चार पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव होगा. यह पद निर्वाचित सदस्य चंचला देवी के इस्तीफा देने के कारण खाली हुआ है. इस पद पर पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहीं ललिता देवी ने अपने शनिवार को समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया.
रीगा में 11 पदों पर 28 फरवरी को मतदान

रीगा में 11 पदों पर 28 फरवरी को मतदान
Copied link
रीगा : पंचायत उपचुनाव के तहत रीगा प्रखंड में 11 पदों पर 28 फरवरी को मतदान होगा. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि 2 फरवरी को नामांकन का जांच व 3 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय है. दो मार्च को मतगणना प्रखंड मुख्यालय में ही संपन्न होगी.पंच के […]