क्रिकेट टूर्नामेंट में िसमरा की टीम का कप पर कब्जा

कौड़िया लालपुर पंचायत के कौड़िया गांव स्थित मैदान में तीन जनवरी से जारी आरसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन एलेवन स्टार सीमरा की टीम ने गाढ़ा को हरा कप पर किया कब्जा रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के कौड़िया लालपुर पंचायत के कौड़िया गांव स्थित मैदान में तीन जनवरी से जारी आरसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो […]

कौड़िया लालपुर पंचायत के कौड़िया गांव स्थित मैदान में तीन जनवरी से जारी आरसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

एलेवन स्टार सीमरा की टीम ने गाढ़ा को हरा कप पर किया कब्जा
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के कौड़िया लालपुर पंचायत के कौड़िया गांव स्थित मैदान में तीन जनवरी से जारी आरसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधान पार्षद दिलीप राय ने टूर्नामेंट के विजेता सिमरा की टीम के खिलाड़ियों को कप प्रदान किया.
मुखिया अवधेश साह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये विधान पार्षद श्री राय ने कहा कि खेल का जीवन में अहम योगदान है. इससे समाज में आपसी भाईचारा की भावना भी पैदा होती है. फाइनल मैच सीमरा व गाढ़ा की टीम के बीच खेला गया. टॉस जीत कर सीमरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 109 रन बनाये. जवाब में खेलते हुए गाढ़ा की टीम मात्र 96 रन बना सकी. समारोह के मुख्य अतिथि विधान पार्षद श्री राय ने विजेता सिमरा की टीम को टूर्नामेंट का कप व साइकिल प्रदान किया. वहीं उपविजेता गाढ़ा की टीम को कप व मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया गया. मैन ऑफ द सीरिज का खिताब गाढ़ा टीम के मनोज तथा मैन ऑफ द मैच का खिताब सिमरा टीम के चंदन कुमार को दिया गया. मौके पर नीतीश कुमार, अरुण कुमार सिंह, सन्नी श्रीवास्तव, उमाशंकर यादव, सरपंच राजेंद्र ठाकुर, पूर्व मुखिया रामप्रवेश राय, अरुण कुमार यादव, विद्यानंदन यादव, उत्तीमलाल राय,
शंभू शंकर राय, आलोक कुमार यादव, जलेश्वर प्रसाद यादव, रंजन कुमार, एलेवन स्टार सीमरा के खेल प्रशासक राहुल जोशी, कोच अंशु सिंह, अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष छोटू सिंह, विजय दीनानाथ चौहान, मनोज यादव, राजा कुमार, राजू गुप्ता, विज्येंद्र प्रसाद, सुजीत सिंह, निपम सिंह, अमित साह, राहुल कुमार दास, राज श्रीवास्तव, रवि पासवान, अमरेश पासवान, सूरज श्रीवास्तव व ऋषभ शाही आदि मौजूद थे.
वॉलीबॉल में सीमरा की टीम ने बाजी मारी : सीतामढ़ी . जानकी स्टेडियम, डुमरा में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया. मुख्य अतिथि के रूप में डुमरा नपं के उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद, शारीरिक शिक्षा के उपाधीक्षक ओम प्रकाश, युवा समन्वयक परिमल कुमार झा, हर्षनाथ झा, कबड्डी संघ के सचिव पंकज कुमार व सतीश कुमार मौजूद थे. कबड्डी बालक वर्ग में नवयुवक युवा क्लब, मधुवन एवं यूनिक स्टार युवा क्लब,
अमघट्टा क्रमश: विजेता व उपविजेता रहा. फुटबॉल में बाबू वीर कुंवर सिंह युवा क्लब डुमरा विजेता तो नेहरू युवा मंडल विश्वनाथपुर उपविजेता रहा. वॉलीबॉल में नयन स्टार युवा क्लब, सीमरा व यंग स्टार युवा क्लब, डुमरा क्रमश: विजेता व उपविजेता रहा. कुश्ती में आदित्य, आलोक व राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.
बालिका दौड़ में रश्मि, गायत्री व निशा तो बालक दौड़ में सुधीर, सुमन व मो खुर्शीद आलम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >