मिल कर रहती हिंदी-उर्दू तो लगती खुबसूरत दुल्हन

आयोजन. जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार सह कवि सम्मेलन शिवहर : स्थानीय गांधी नगर भवन में जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मो. शरफुद्दीन,डीएम राजकुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र, एसडीओ लालबाबू सिंह, रालोसपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, सांईस फॉर सोसाईटी के जिला अध्यक्ष अजब लाल चौधरी, जदयू […]

आयोजन. जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार सह कवि सम्मेलन

शिवहर : स्थानीय गांधी नगर भवन में जिला स्तरीय उर्दू सेमिनार सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक मो. शरफुद्दीन,डीएम राजकुमार, एसपी प्रकाश नाथ मिश्र, एसडीओ लालबाबू सिंह, रालोसपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, सांईस फॉर सोसाईटी के जिला अध्यक्ष अजब लाल चौधरी, जदयू नेता विजय विकास, दिग्विजय सिंह समेत अन्य ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ वैसूर रहमान अंसारी ने किया. मौके पर उत्तर बिहार से आये कवियों ने अपनी कविता व उर्दू शायरी से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदी व उर्दू के बीच अटूट संबंध है. दोनों साथ मिल जायें तो खुबसूरत दुल्हन सी लगती है. हिंदी में उर्दू शब्दों का प्रयोग बेरोक टोक होता रहा है. भाषा विचार
अभियक्ति का माध्यम होता है. इसके माध्यम् से मानवता की कड़ी जुड़ती है. ऐसे में सभी लोगों को उर्दू भाषा का ज्ञान रखना चाहिए.मौके पर डीएम राजकुमार ने कहा कि उर्दू किसी समुदाय विशेष की भाषा नहीं है. इसकी उत्पति भारत में हुई है. यह पूरे भारत वर्ष की भाषा है. आज इसके विकास व प्रचार प्रसार की आवश्यकता है. हम सबों को उर्दू में सिखना, पढ़ना व लिखना जानना चाहिए.उन्होने उर्दू भाषा के विकास के लिए जिले में एक कमिटी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया. मौके पर डीएम ने कहा कि कोई जमीन उपलबध कराये तो वे बच्चों के लिए अल्पसंख्यक छात्रावास बनाने के लिए तैयार है. मौके पर मौजूद एसपी ने सैनिकों व पुलिस से संबंधित कविता पाठ की लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे. मौके पर वाद विवाद व लेख की प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. इस दौरान विभिन्न स्थानों से आये कवियों ने उर्दू शायरी से समा बांध दी. वही खुब तालियां बटोरी, मौके पर पूवी चंपारण के मेहसी से आये कवि डॉ हातिम जावेद, बेतिया के जफर इमाम,क्रेक बेतिया,अरूण गोपाल की शायरी खूब सराही गयी. जबकि मोतिहारी के गुलरेज शहजाद, धनुषधारी कुशवाहा, सीतामढ़ी के जमील अख्तर सफीक,मुजप्ुफरपुर के इजहार अंसारी नेपाली,डुमरी के शाकिर, शिवहर के मो. अबरार अकरम की शायरी ने खूब तालियां बटोरी, हलांकि कई स्थानीय कवि को कविता पाठ करने व शायरी करने का मौका नहीं मिला जिससे उनमें मायूसी देखी गयी. मौके पर लोजपा नेता नसरी अहमद उर्फ लाल जी,डॉ रिजवान, डॉ मेंहदी हसन, समेत कई ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम डीएम के अध्यक्षता में आयोजित की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >