दिर्घायु होने की कामना की

पुरनहिया : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बसंतपट्टी निवासी सरपंच पवन कुमार सिंह के आवास पर मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता रामविनय सिंह ने की. मुख्य अतिथि सह कार्यक्रम प्रभारी रामाशंकर सिंह एवं विहिप से राकेश तिवारी, अशोक उपाध्याय के संरक्षण […]

पुरनहिया : भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्म दिन सुशासन दिवस के रूप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बसंतपट्टी निवासी सरपंच पवन कुमार सिंह के आवास पर मनाया गया. जिसकी अध्यक्षता रामविनय सिंह ने की. मुख्य अतिथि सह कार्यक्रम प्रभारी रामाशंकर सिंह एवं विहिप से राकेश तिवारी,

अशोक उपाध्याय के संरक्षण में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवलला सिंह ने कहा कि श्री बाजपेयी जी के नेतृत्वमे पोखरण में पांच आणविक परीक्षण कराये गये थे.

मौके पर उन दो किसानों का जिक्र किया जिनके घरों की दीवारें चटक गयी थीं. श्री सिंह ने यह भी कहा की टूटी दीवारें फिर से बन सकती हैं. लेकिन स्वाभिमान बनाने से बनता है.विहिप के श्री तिवारी ने अटल जी के व्यक्तित्व, कुशल प्रशासक एवं पराक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की . अंत में सभी भाजपाइयों ने उनके दिर्धायु होने की कामना की.
मौके पर जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ,अमरेश दुबे, राजिकशोर पासवान, कामेश्वर साह, महामंत्री रामजन्म राय, राजेन्द्र साह,उदयकांत मिश्र, सुनील सिंह राणा, अच्छेलाल सहनी, मनोज सिंह कुशवाहा, विपिन बिहारी, मायानंद झा, ललन साह, सरोज झा रामविनय कुंवर, दिनेश राम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण साह, धनश्याम द्विवेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >