शराब पीने से एक की मौत घटना. दोहरा गांव का मामला

चौक पर है जगन्नाथ की साइकिल मरम्मत की दुकान पुलिस का जानकारी होने से इनकार रीगा : राज्य में एक अप्रैल से शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से न तो पीने वालों पर इसका असर हो रहा है और न ही बेचने वालों पर. शुक्रवार की रात प्रखंड के दोहरा गांव में अत्यधिक शराब […]

चौक पर है जगन्नाथ की साइकिल मरम्मत की दुकान

पुलिस का जानकारी होने से इनकार
रीगा : राज्य में एक अप्रैल से शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से न तो पीने वालों पर इसका असर हो रहा है और न ही बेचने वालों पर. शुक्रवार की रात प्रखंड के दोहरा गांव में अत्यधिक शराब पीने से एक दुकानदार की मौत का मामला सामने आया है.
मृतक जगन्नाथ राउत(43 वर्ष) गांव के ही फुदेनी राउत का पुत्र था. वह दोहरा चौक पर ही साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था. पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बराबर शराब पीता था. शराबबंदी के बावजूद वह नेपाल सौंफी शराब का सेवन करता था. बताया जाता है कि प्रत्येक दिन की भांति जगन्नाथ राउत शराब पीकर घर लौट रहा था.
देर शाम ग्रामीणों ने उसे गांव के स्कूल के पास उसे पड़ा देखा और परिजन को सूचित किया. परिजन उठा कर उसे घर लाये, जहां सुबह उसकी मौत हो गयी. पुलिस से बचने के लिए परिजनों ने आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. उधर पुलिस ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है. वहीं जगन्नाथ की शराब पीने से मौत की चर्चाएं हो रही है . पूर्व मुखिया ने मृतक के परिवार वालों की गरीबी का हवाला देकर मुआवजा की मांग की है. यहां बताते चले कि आठ अगस्त को इसी गांव में अवैध शराब के धंधेबाजों के ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >