यूको बैंक की स्थिति रही समान्य, गार्ड हुए तैनात

शिवहर : लूट कांड के तीसरे दिन यूको बैंक में काम काज सामान्य रूप से चला. ग्राहकों को लेनदेन करते देखा गया. बैंक के अंदर व बाहर गार्ड व जवान तैनात देखे गए. शाखा प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बैंक का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है. किसी ग्राहक को कोई परेशानी […]

शिवहर : लूट कांड के तीसरे दिन यूको बैंक में काम काज सामान्य रूप से चला. ग्राहकों को लेनदेन करते देखा गया. बैंक के अंदर व बाहर गार्ड व जवान तैनात देखे गए.

शाखा प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बैंक का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है. किसी ग्राहक को कोई परेशानी नहीं हुई है. मालूम हो कि 28 अक्तूबर को बैंक में दिन दहाड़े अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस दौरान करीब 32 लाख 36 हजार 351 रुपये लूट लिए थे. उसके बाद से बैंक का कामकाज ठप्प था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >