जनता दरबार में भूमि मामलों पर सुनवाई

पुपरी : स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान पुपरी निवासी मो जाबीर हुसैन बनाम मो अख्तर के मामले में दोनों पक्ष को अगले तिथि को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया. पुपरी बाजार निवासी रेणु देवी बनाम कृष्ण नंदन […]

पुपरी : स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को सीओ कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान पुपरी निवासी मो जाबीर हुसैन बनाम मो अख्तर के मामले में दोनों पक्ष को अगले तिथि को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया.

पुपरी बाजार निवासी रेणु देवी बनाम कृष्ण नंदन प्रसाद मामले में आपसी समझौते के बाद मापी का आदेश दिया गया. बलहा निवासी अखिलेश कुमार बनाम चंद्रशेखर राय के मामले में दोनों पक्ष मापी कराने पर राजी हुए. मौके पर मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >