बिजली कनेक्शन को आये डेढ़ दर्जन आवेदन

पुपरी : किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालयों में विद्युत विभाग की ओर से नि:शुल्क कनेक्शन के लिए शिविर लगाया गया. इस दौरान पुपरी की शिविर में 18 व चोरौत की शिविर में 19 किसानों ने आवेदन जमा कराया. किसानों से आवेदन के साथ जमीन की रसीद […]

पुपरी : किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड कार्यालयों में विद्युत विभाग की ओर से नि:शुल्क कनेक्शन के लिए शिविर लगाया गया. इस दौरान पुपरी की शिविर में 18 व चोरौत की शिविर में 19 किसानों ने आवेदन जमा कराया. किसानों से आवेदन के साथ जमीन की रसीद व आधार कार्ड का फोटो कॉपी व एक फोटो जमा कराया जाता है.

कनेक्शन के बाद किसानों से मात्र 75 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिल जमा करना होगा. पुपरी की शिविर में अरूण कुमार व चोरौत में कनीय अभियंता प्रमोद कुमार पासवान, जूनियर लाइन मैन रमेश कुमार, सुशील कुमार व सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >