सवेरा कैंसर हॉस्पिटल: बिहार की पहली रोबोटिक माउथ कैंसर सर्जरी, दो महिलाओं को मिली नई जिंदगी

Savera Cancer Hospital में पहली बार रोबोटिक तकनीक से दो महिलाओं के माउथ कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया. वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. वीपी सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बिना बाहरी चीरा लगाए कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाया. एक मरीज तीसरे और दूसरी दूसरे स्टेज के माउथ कैंसर से पीड़ित थीं.

Savera Cancer Hospital: पटना में पहली बार रोबोटिक तकनीक से दो महिलाओं के मुंह के कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया. सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने यह अत्याधुनिक सर्जरी की, जिसमें खास बात यह रही कि बिना बाहरी चीरा लगाए और बिना किसी निशान के डॉक्टरों ने कैंसरग्रस्त हिस्से को शरीर से बाहर निकाल दिया. एक मरीज थर्ड और दूसरी सेकेंड स्टेज के माउथ कैंसर से पीड़ित थीं. वरिष्ठ कैंसर सर्जन एवं अस्पताल के निदेशक डॉ. वीपी सिंह के नेतृत्व में डॉ. आकाश, डॉ. राहुल, डॉ. विशाल और डॉ. अजीत की टीम ने मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया.

अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय मीना देवी (बदला हुआ नाम) को लंबे समय से जीभ में गांठ, छाले और ब्लीडिंग की समस्या थी. अल्सर ठीक नहीं हो रहा था तथा गर्दन में गिल्टी भी हो गई थी. जांच के दौरान बायोप्सी में उन्हें तीसरे स्टेज का माउथ कैंसर पाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि मरीज तंबाकू और गुटखा का सेवन करती थीं. वहीं 30 वर्षीय ज्योति देवी (बदला हुआ नाम) को जीभ में परेशानी और गर्दन में गिल्टी की शिकायत थी. बायोप्सी के बाद उनमें दूसरे स्टेज का माउथ कैंसर पुष्टि हुई. हालांकि वह किसी प्रकार का तंबाकू सेवन नहीं करती थीं.

दोनों मरीजों का एमआरआई कर गर्दन की गिल्टियों का अध्ययन किया गया, जिसके बाद सर्जरी का निर्णय लिया गया. मीना देवी की रोबोटिक सर्जरी करीब चार घंटे तक चली. डॉक्टरों ने बिना बाहरी चीरा लगाए और बिना किसी निशान के कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाया.

डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि देश में गिने-चुने केंद्रों पर ही इस तरह की रोबोटिक सर्जरी होती है. इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है.उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सर्जरी के बाद दोनों मरीज तेजी से स्वस्थ हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >