रोहतास 'पायलट बाबा धाम' के मुख्य गेट पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, केरल का था मृतक, CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीर

रोहतास के प्रसिद्ध पायलट बाबा धाम के पास एक युवक का शव फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी अभिजीत केडी के रूप में हुई है. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवक रात 10 बजे धाम पहुंचा था और सुबह उसका शव मिला.

Pilot Baba Dham Suicide Case : रोहतास जिले के प्रसिद्ध पायलट बाबा धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच जारी है.

Rohtas News : केरल निवासी युवक की हुई पहचान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले के निवासी 30 वर्षीय अभिजीत केडी, पिता मोहन केडी के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. उनके रोहतास पहुंचने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Sasaram News : रात 10 बजे धाम पहुंचा, सुबह मिला शव

मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि धाम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज के अनुसार अभिजीत सोमवार रात करीब 10 बजे पायलट बाबा धाम पहुंचा था. इसके बाद उसने एक दुकान के बाहर लगे बांस के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी. मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आधिकारिक पुष्टि

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल किसी आपराधिक साजिश के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी.

घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर

घटना के बाद पायलट बाबा धाम क्षेत्र में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है.

Also Read :रोहतास में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से नगरवासियों में बीमारी का डर, चार साल में सिर्फ दो बार हुई फॉगिंग




प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >