मछली पकड़ने के दौरान युवक पोखरा में डूबा, मौत

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के बहोरी बिगहा गांव में मछली मारने गये एक युवक की पोखरा में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी रामबिलास पासवान के 36 वर्षीय पुत्र नंदजी के रूप में की गयी है.

प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बहोरी बिगहा गांव में मछली मारने गये एक युवक की पोखरा में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी रामबिलास पासवान के 36 वर्षीय पुत्र नंदजी के रूप में की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शनिवार की शाम अपने ही पोखरा में मछली पकड़ने के लिए गया था. बताया जाता है कि वह अकेले ही पोखरा में उतरा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. उसने घर के लोगों को यह भी नहीं बताया था कि वह पोखरा में मछली मारने जा रहा है. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. खोजबीन के दौरान पोखरा के पास उसकी चप्पल और कपड़े मिले. इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखरा के गहरे पानी से शव को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. थानाध्यक्ष राकेश गोसाईं ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत होता है.पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है. ……….

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >