जेइ की पिटाई के बाद जिगना गांव का विभाग ने काटी बिजली, अंधेरे में डूबा गांव

दो जनवरी की शाम जेइ के नेतृत्व में छापेमारी करने पहुंची थी टीम, हुआ था विवाद

एसडीओ ने कहा- लो वोल्टेज की समस्या के कारण बिजली की गयी है बंद, मारपीट के कारण गांव में नहीं जा रहे कर्मी

मुखिया ने कहा -शनिवार की सुबह से विभाग ने काट दी है गांव की बिजली, पीने का पानी की भी हो गयी समस्या

एक-दो दिन तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना नहीं

शिवसागर.

थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार की शाम बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेइ) के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी. इसमें जेइ सहित तीन कर्मी जख्मी हो गये थे. इस प्रतिक्रिया में बिजली विभाग ने शनिवार की सुबह से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी. जिगना गांव अंधेरे में डूब गया. शनिवार की रात और रविवार के पूरे दिन बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हो उठे. अंधेरे के साथ पीने के पानी की समस्या घर-घर होने लगी, तो गांव की महिलाएं रविवार को मुखिया के समक्ष गुहार लगाने पहुंची. किसी तरह गांव में बिजली बहाल करायी जाए. इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीइओ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि गांव में लो वोल्टेज की समस्या को लेकर रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शिकायत की है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार की शाम विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना के बाद से कर्मियों में भय की स्थिति बनी हुई है. वे गांव में जाने से परहेज कर रहे हैं. मामला शांत होने पर एक-दो दिन में स्थिति की समीक्षा कर बिजली की समस्या ठीक करायी जायेगी.ग्रामीणों को आरोप, जान बूझकर काटी गयी बिजलीएसडीइओ के बयान से स्पष्ट है कि अभी एक-दो दिन गांव में अंधेरा रहेगा. किस ग्रामीण ने लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत की इसकी जानकारी देने में एसडीईओ असमर्थ रहे. ग्रामीणों की माने, तो अगर किसी ने लो वोल्टेज की शिकायत की होगी, तो किसी एक ट्रांसफाॅर्मर की. जब कि गांव में दो ट्रांसफार्मर हैं. और दोनों की बिजली कटी हुई है. ग्रामीणों ने कहा कि यह जानबूझ कर कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को दी जा रही है.

कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को नहीं दी जा सकती : मुखियापड़री पंचायत के मुखिया जयप्रकाश चौरसिया ने कहा कि बिजली विभाग ने पूरे गांव की बिजली काट दी है. इससे आम जनता बेवजह परेशान हो रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. लेकिन, कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे गांव को नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर वरीय अधिकारियों से बात हुई. उन्होंने एसडीइओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधि हैं, तो क्या हुआ? हमारे कर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ है, इसलिए बिजली काटी गयी है. अब बिजली 10-12 दिन बाद ही गांव में बहाल की जायेगी.

क्या है मामलादो जनवरी की शाम करीब 6:54 बजे जेइ विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में जिगना गांव छापेमारी टीम पहुंची थी. गांव हजारी सिंह के पुत्र दिलीप कुमार के आटा चक्की-सह-धान मिल में छापेमारी की थी. इसी दौरान पूछताछ में विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था. इस घटना में जेइ विजय शंकर सिंह, मानव बल जितेंद्र सिंह समेत तीन लोग घायल हो गये थे. इसकी प्राथमिकी जेइ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

बिजली विभाग की टीम पर हमला मामले में एक गिरफ्तारदो जनवरी को बिजली विभाग की छापेमारी टीम पर हमला मामले में पुलिस ने जिगना गांव के एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया है. शिवसागर थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 08/26 में अप्राथमिकी अभियुक्त अनिल कुमार को गांव से गिरफ्तार किया गया है. अन्य नामजदों व अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >