ठनके की चपेट में आने महिला की मौत

ठनके की चपेट में आने महिला की मौत

नौहट्टा. यदुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह कला गांव निवासी जितेंद्र मेहता की पत्नी प्रमिला देवी (37) की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम महिला अपने खेत में पटवन के लिए बिछाये गये पाइप को समेट रही थी. इसी दौरान अचानक पास में ही ठनका गिरा और उसकी चपेट में आने से महिला घायल हो गयी. खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने परिजन को सूचित किया. परिजन तत्काल महिला को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये. उसके बाद चिकित्सक के सुझाव पर बेहतर इलाज के लिए सासाराम ले गये, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. यदुनाथपुर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजन को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >