सरेयां पैक्स में मतदान आज,तैयारी पूरी

Sasaram. News.प्रखंड के सरेयां पैक्स में गुरुवार को वोटिंग होगी. इसे लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने मतदानकर्मियों के साथ ब्रिफिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लिए प्रशासन कटिबद्ध है.

चार बूथों पर 2407 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग प्रतिनिधि कोचस. प्रखंड के सरेयां पैक्स में गुरुवार को वोटिंग होगी. इसे लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने मतदानकर्मियों के साथ ब्रिफिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लिए प्रशासन कटिबद्ध है. 2407 मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए सरेयां मध्य विद्यालय परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गये है. मतदान में पांच प्रकार के मतपत्र प्रयोग किए जायेंगे. इसमें इसमें लाल रंग का मतपत्र अध्यक्ष व शेष चार प्रकार के मतपत्रों का प्रयोग प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए किया जायेगा. वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर पुलिस तत्पर है. मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये है. मतदान के दौरान वोटरों को बहकाने व धमकाने वाले सीधे जेल जायेंगे. फर्जी वोटरों पर विशेष नजर रखी जायेगी. चुनाव के दौरान उन्होंने मतदानकर्मियों से सतर्कता बरतने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >