सासाराम में पानी से भरी अर्धनिर्मित शौचालय टंकी में डूबने से भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

Sasaram News : बिहार के बिक्रमगंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां अर्धनिर्मित शौचालय की टंकी में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई. गांव में मातम का माहौल है.

Sasaram News : बिक्रमगंज तेंदुनी गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की पानी से भरी अर्धनिर्मित शौचालय की टंकी में डूबने से मौत हो गयी. दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम बतायी जा रही है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुनी निवासी अफजल हक के दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के समीप स्थित एक अर्धनिर्मित शौचालय की टंकी के पास पहुंच गये. इसी दौरान दोनों बच्चे टंकी में गिर गये और गहरे पानी में डूब गये.

नमाज पढ़कर लौटे परिजनों को मिली हादसे की जानकारी

हादसे की जानकारी परिजनों को उस समय हुई, जब वे नमाज पढ़कर घर लौटे. बच्चों के दादा शमशुल हक ने बताया कि नमाज के बाद घर लौटने पर एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि बच्चे पानी में डूब गये हैं. सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. वहां एक बच्चे को पानी से बाहर निकाला जा चुका था, जबकि दूसरा बच्चा टंकी के पानी में डूबा हुआ था. लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण

पांच वर्षों से अर्धनिर्मित पड़ी है शौचालय की टंकी

ग्रामीणों के अनुसार, जिस शौचालय की टंकी में हादसा हुआ, वह करीब पांच वर्षों से अर्धनिर्मित अवस्था में पड़ी है. टंकी में बारिश का पानी जमा रहता है और खुले रहने के कारण यह लगातार खतरा बनी हुई थी. ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी एक बच्चा इस टंकी में गिर चुका था. हालांकि, उस समय उसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व की घटना के बाद भी टंकी को सुरक्षित नहीं किया गया, जिसका खामियाजा इस बार दो मासूम बच्चों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

पुलिस को नहीं मिली घटना की सूचना

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को इस घटना की कोई सूचना नहीं मिली है. इधर, एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >