रोहतास के चेनारी में बाइकों की टक्कर, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

चेनारी प्रखंड मुख्यालय के समीप दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Rohtas News : रोहतास के चेनारी प्रखंड मुख्यालय के समीप शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

दोनों घायलों की पहचान हुई

घायलों की पहचान चेनारी निवासी गुलाम मुस्तफा अंसारी के 36 वर्षीय पुत्र गुड्डू अंसारी और अगहनी पंचायत के कर्मा गांव निवासी बागी राम के 28 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है. दोनों को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं.

करीब 1:20 बजे हुई दुर्घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार को करीब 1:20 बजे प्रखंड मुख्यालय के समीप हुई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को संभालते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. प्रिया शंकर ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर चोटें लगी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद परिजनों में चिंता

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों घायलों के परिजनों में चिंता का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के आसपास दिन में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है. ऐसे में तेज गति से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. लोगों ने वाहन चालकों से नियंत्रित गति और सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील की है.

मौके पर पहुंची 112 पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे जाने की जानकारी दी गई है.

फोटो कैप्शन:- घरेलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
फोटो कैप्शन:- घरेलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >