चतुर्मास महायज्ञ समिति के अध्यक्ष बने टुन्नी बाबा

Sasaram news. नगर पंचायत के वार्ड दो स्थित गंगवलिया वन क्षेत्र में वर्ष 2027 में प्रस्तावित चतुर्मास यज्ञ को लेकर गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से सरेयां पंचायत के पूर्व मुखिया सुदर्शन तिवारी उर्फ टुन्नी बाबा को चतुर्मास यज्ञ समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

कोचस. नगर पंचायत के वार्ड दो स्थित गंगवलिया वन क्षेत्र में वर्ष 2027 में प्रस्तावित चतुर्मास यज्ञ को लेकर गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंगलवार को बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से सरेयां पंचायत के पूर्व मुखिया सुदर्शन तिवारी उर्फ टुन्नी बाबा को चतुर्मास यज्ञ समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इससे पूर्व यज्ञ की तैयारी को लेकर तमाम बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गयी. बैठक की अध्यक्षता गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय परसथुआं के सचिव मंजीव मिश्र व पूर्व नगर पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र दूबे ने की. बैठक में भुवनेश्वर दूबे, नगर पैक्स अध्यक्ष सुनील दूबे, निरंतर पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, रमेश पांडेय, अरुण भास्कर, धनंजय पांडेय, मुन्ना तिवारी, सरेयां पैक्स अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, नरेंद्र तिवारी रिंकू, अरविंद ओझा, संतोष दूबे, चुनमुन पांडेय, दुर्गेश चौबे, गोपी कुमार चौबे, ललन चौबे, अगरसी डिहरा पंचायत के मुखिया कमलाकांत पांडेय, दिलीप केशरी, बिटु पांडेय, मुन्ना पासवान, कामेश्वर दूबे, रविकांत रंजन, राधेश्याम दूबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >