बालू लदे ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत, सड़क जाम

SASARAM NEWS.बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच-120 पर जयश्री गांव के पास शुक्रवार की अहले सुबह बालू लदे ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच-120 पर जयश्री गांव के पास हुई घटना

काराकाट

.बिक्रमगंज-नासरीगंज एनएच-120 पर जयश्री गांव के पास शुक्रवार की अहले सुबह बालू लदे ट्रक ने एक अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान जयश्री गांव निवासी 45 वर्षीय स्वामी नाथ पासी, पिता जमुना पासी के रूप में की गयी है.बताया जाता है कि स्वामी नाथ पासी सुबह करीब छह बजे घर से चाय पीने जा रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर बिक्रमगंज की ओर फरार हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हुआ.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रक व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >