Rohtas News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शिवसागर थाना परिसर में पूरे सम्मान और देशभक्ति के माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भी राष्ट्रध्वज के सम्मान में सलामी दी.
वीरों के बलिदान को किया याद
समारोह के दौरान थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान और योगदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से मिली आजादी की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.
पुलिसकर्मियों को कर्तव्य का दिलाया संदेश
थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. पुलिसकर्मियों को हर परिस्थिति में लोगों की सहायता और सुरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए.
मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे.
