सासाराम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, प्रभारी मंत्री समेत डीएम-एसपी और विधायक हुए शामिल

सासाराम में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। संत जोसेफ स्कूल के बच्चों की झांकी और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम में रंगा दिखा।

Sasaram News : हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, नोखा विधायक नागेंद्र चंद्रवंशी और चेनारी विधायक मुरारी गौतम भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा से पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद समाहरणालय परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई.

तिरंगा के साथ डीएम दीपक कुमार मिश्रा

स्कूली बच्चे, स्काउट एंड गाइड के सदस्य और शहरवासी हुए शामिल

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य, शिक्षक, अधिकारी और शहरवासी शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए. देशभक्ति गीतों और नारों से शहर का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया. यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने इसका स्वागत किया. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गये थे.

तिरंगा के साथ एसपी रौशन कुमार

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!

संत जोसेफ स्कूल के बच्चों की झांकी रही विशेष आकर्षण

तिरंगा यात्रा में संत जोसेफ स्कूल के बच्चों की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. छोटे-छोटे बच्चे भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और छत्रपति शिवाजी महाराज समेत कई महान ऐतिहासिक विभूतियों की वेशभूषा में नजर आए. बच्चों की जीवंत प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. मार्ग में खड़े नागरिकों ने बच्चों की झांकी और उनकी प्रस्तुति की खूब सराहना की.

तिरंगा के साथ एसडीएम डॉ नेहा कुमारी

Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होने का संदेश : अशोक चौधरी

प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यात्रा में बच्चों की भागीदारी यह संदेश देती है कि नई पीढ़ी में भी राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत है. तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब और देशभक्ति के नारों से पूरा सासाराम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया.

Also Read : नवादा के एरूरी पंचायत में बायोगैस संयंत्र और अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का डीडीसी ने किया निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र कुमार पासवान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >