तिलौथू के स्थानीय जगदेव चौक पर रविवार को जगदेव विचार मंच के तत्वावधान में अमर शहीद जगदेव बाबू का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अमर शहीद जगदेव बाबू दलितों , शोषितों और वंचितों के शुभचिंतक थे. उन्होंने वंचित व शोषित समाज को उनके अधिकार का आईना दिखाया था.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने की. अतिथियों में अमित पासवान, जगदेव विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष मथुरा सिंह, इंद्रपुरी पंचायत के मुखिया उमेश यादव, बालेश्वर मेहता, राजद नेता शिवंत कुशवाहा, बबन सिंह ,अमन वर्मा आदि ने संयुक्त रूप दीप जलाकर उद्घाटन किया.
कार्यक्रम में भोजपुरी गायक-गायिकाओं ने अलग ही समां बांध दिया. वयोवृद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक सह भोजपुरी कवि डॉ बैजनाथ सिंह बटोही ने जगदेव बाबू के जीवनी पर आधारित कविता का पाठ किया. भोजपुरी कलाकार गायक दिनेश दीवाना, इंदू सिंह, दिव्या ज्योति ,पूजा सिंह व सतेंद्र सुहाना ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुति किए.
कार्यक्रम में सुभाष कुशवाहा, पूर्व प्रमुख कामेश्वर सिंह, सिद्धेश्वर कुमार वर्मा, जयप्रकाश वर्मा आदि उपस्थित थे.
