गुप्ताधाम में गुफा के अंदर व बाहर होगा विकास कार्य : मंत्री

Sasaram news. कैमूर पहाड़ी की गोद में बसे प्रसिद्ध गुप्ताधाम गुफा में शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर गुप्ताधाम के विकास को लेकर अधिकारियों से बात की.

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों से की चर्चा फोटो-10- गुप्ताधाम की गुफ़ा में जाते वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रतिनिधि, चेनारी कैमूर पहाड़ी की गोद में बसे प्रसिद्ध गुप्ताधाम गुफा में शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ सुनील कुमार पहुंचे. यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर गुप्ताधाम के विकास को लेकर अधिकारियों से बात की. यह पहला मौका था, जब कोई मंत्री गुप्ताधाम गुफा में पहुंचे. मंत्री ने कहा कि गुफा में जमा पानी की निकासी का प्रबंध किया जा रहा है. डीएफओ को गुफा के अंदर विकास कार्य करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा. श्रद्धालुओं की कठिनाइयों को देखते हुए गुफा का समतलीकरण किया जायेगा. गुफा में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पाइपलाइन से कनेक्शन किया जायेगा. गुफा में तीन पाइप लगाने की कार्य योजना बनाएं. इसमें एक से जलजमाव व गंदे पानी की निकासी हो. दूसरा एग्जास्ट फैन की निकासी हो. अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की. इस दौरान मंत्री ने आमजनों से भी बातचीत की. मंत्री ने कहा कि गुप्ताधाम आने वाले किसी भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसका ध्यान वन विभाग के अधिकारियों को रखना होगा. गुफा के अंदर जितना विकास करना है, वह वन विभाग के द्वारा जल्द से जल्द करना होगा. वहीं, धाम परिसर में शौचालय, पेयजल की भी व्यवस्था की बात उठायी गयी. इस पर मंत्री के द्वारा कहा गया कि तत्काल जो भी समस्याएं होंगी, उन्हें वन विभाग के द्वारा निष्पादन किया जायेगा. मंत्री ने वन विभाग के डीएफओ मनीष कुमार वर्मा को कई दिशा-निर्देश दिये. मौके पर वन संरक्षक वन्य जीव सर्किल सत्यजीत कुमार, रेंजर अभय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >