आधुनिक कृषि और सोलर तकनीक से समृद्ध होंगे अन्नदाता

समग्र विकास के लिए जमीनी स्तर पर नयी तकनीकों का प्रयोग अत्यंत आवश्यक

किसान मेला

समग्र विकास के लिए जमीनी स्तर पर नयी तकनीकों का प्रयोग अत्यंत आवश्यक

फोटो कैप्शन- मेला प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अधिकारी. प्रतिनिधि, सिरदला

प्रखंड में प्रदान संस्था की ओर से प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक विमल राजवंशी, बीडीओ दीपेश कुमार व थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जमीनी स्तर पर नयी तकनीकों का प्रयोग अनिवार्य है. उन्होंने सोलर लिफ्ट सिंचाई और सोलर फेंसिंग जैसी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए इन्हें पूरे विधानसभा क्षेत्र से जोड़ने की बात कही. बीडीओ दीपेश कुमार ने कहा कि पिछड़े पंचायतों में किसानों की आजीविका बढ़ाने के प्रयास सराहनीय हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो रही है. मेले में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. प्रदान टीम द्वारा जल संरक्षण, टपक व फव्वारा सिंचाई, जैविक खाद, संरक्षित खेती और सोलर तकनीक से जुड़े आधुनिक मॉडल प्रदर्शित किये गये. किसानों को नेपियर घास, अजोला, बकरी व मुर्गी पालन के उन्नत तरीकों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महिला किसानों ने अपनी सफलता की कहानियां, गीत और नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया. विदित हो कि प्रदान संस्था अब तक नौ पंचायतों में आजीविका संवर्धन हेतु कार्य कर चुकी है, जिससे स्थानीय किसानों में नयी उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >