मैट्रिक परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने से छात्र ने छत से लगायी छलांग, मौत

सासाराम के फजलगंज मुहल्ला स्थित अपने मकान में परिवार संग रहता था छात्र

रिजल्ट आने के बाद पहले मोबाइल फोन पटका और चला गया छत पर

छात्र के पिता पुलिस विभाग में ट्रेनिंग के लिए गये हैं दिल्ली

सासाराम के फजलगंज मुहल्ला स्थित अपने मकान में परिवार संग रहता था छात्रफोटो-26- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवसागर में रोते-बिलखते परिजन. ए- मृतक के घर के पास चंदवा गांव में उमड़ी लोगों की भीड़.

बी- मृतक हरिओम का फाइल फोटो. प्रतिनिधि, शिवसागर

मैट्रिक परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने से सासाराम के फजलगंज मुहल्ले में एक छात्र ने रविवार को दो मंजिले छत से छलांग लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार, छत से छलांग लगाने के बाद छात्र बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी लेकर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि, उसके बाद भी परिजन छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवसागर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी सत्येंद्र पासवान का सासाराम शहर के फजलगंज मुहल्ले में अपना मकान है. जहां उनका पूरा परिवार रहता है. परिवार के साथ ही फजलगंज रहकर उनका बड़ा बेटा 15 वर्षीय हरिओम कुमार भी रहता था. इस वर्ष वह मैट्रिक की परीक्षा दी थी. जैसे ही मैट्रिक का रिजल्ट आया, तो अपना अपेक्षा योग्य परिणाम नहीं देख बेचैन हो गया. उस समय उसके घर में दादी के आलावा कोई मौजूद नहीं था. इसी बीच वह पहले घर में अपना मोबाइल पटका और फिर घर के दूसरे मंजिल से छलांग लगा दी. छात्र के मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिवार दहाड़ मारकर रोने लगे. उसके पिता सत्येंद्र पासवान पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं, जो अभी प्रशिक्षण के लिए दिल्ली में हैं. उनके आने के इंतजार में छात्र का दाह-संस्कार नहीं हो सका है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है. जांच के लिए पदाधिकारी को भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >