19 मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया शुरू

जिले के 19 मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी, जो 29 अप्रैल तक चलेगी

पहले दिन कक्षा 9-10 के लिए हुआ इंटरव्यू, 62 में से 32 अभ्यर्थी हुए शामिल29 अप्रैल तक चलेगी प्रक्रिया, 11-12 के लिए 201 शिक्षकों का होगा साक्षात्कारफोटो–1- डीडीसी कार्यालय कक्ष में आयोजित इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल अधिकारी व अभ्यर्थी.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

जिले के 19 मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी, जो 29 अप्रैल तक चलेगी. चयन प्रक्रिया के तहत समाहरणालय परिसर स्थित डीडीसी कार्यालय कक्ष में इंटरव्यू लिया जा रहा है. पहले दिन कक्षा 9 व 10 के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ, जिसमें कुल 62 आवेदनकर्ताओं में से 35 अभ्यर्थी शिक्षक शामिल हुए. इंटरव्यू की प्रक्रिया उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जिला शिक्षक व शिक्षा महाविद्यालय (पीटीइसी) की प्रभारी प्राचार्य अरूब परवीन, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारी व विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे. सभी ने अभ्यर्थियों का मूल्यांकन करते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान व शिक्षण कौशल की जांच की. अभ्यर्थियों से विषय आधारित प्रश्नों के साथ-साथ कक्षा संचालन, शिक्षण पद्धति व बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े सवाल पूछे गये. अधिकारियों ने बताया कि मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए योग्य व प्रशिक्षित शिक्षकों का चयन करना प्राथमिकता है. इसको लेकर चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व निष्पक्ष बनाया गया है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके.

चयनित शिक्षकों की नियुक्ति से मॉडल स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में

होगा सुधार

अधिकारियों ने बताया कि चयनित शिक्षकों की नियुक्ति से मॉडल स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा. छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण व संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होगा. जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी और छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. वहीं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निशांत गुंजन ने जानकारी दी कि 28 व 29 अप्रैल को कक्षा 11 व 12 के लिए आवेदन करने वाले करीब 201 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार की जा रही है, जिससे बेहतर परिणाम सामने आये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >