बिहार दिवस पर पब्लिक ने प्रशासन-11 को पांच विकेट से हराया

SASARAM NEWS.बिहार दिवस के अवसर पर डालमियानगर खेल मैदान में पब्लिक-11 और प्रशासन-11 के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबला हुआ. 12 ओवर के मुकाबले में पब्लिक-11 ने प्रशासन-11 को 5 विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया.

बिहार दिवस के अवसर डालमियानगर खेल मैदान में हुआ क्रिकेट मुकाबला फोटो-12- खुशी का इजहार करती विजयी टीम प्रतिनिधि, डालमियानगर बिहार दिवस के अवसर पर डालमियानगर खेल मैदान में पब्लिक-11 और प्रशासन-11 के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबला हुआ. 12 ओवर के मुकाबले में पब्लिक-11 ने प्रशासन-11 को 5 विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रशासन-11 टीम के कप्तान अवर निर्वाचित पदाधिकारी संतोष सिंह ने मुकाबले की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि क्रिकेट केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि यह जीने की कला भी सिखाता है. मैच हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुंवर क्लब के सहयोग से अनुमंडल प्रशासन की ओर से आयोजित किया गया. मैच की शुरुआत में अंपायर वृजकेतु ने पब्लिक-11 के कप्तान धनजी यादव और प्रशासन-11 के कप्तान को बुलाकर टॉस कराया. प्रशासन-11 ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 12 ओवर में तीन विकेट खोकर 133 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक-11 की टीम ने 11.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 135 रन बनाकर मैच जीत लिया.अच्छे खेल के लिए अवर निर्वाचित पदाधिकारी संतोष सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पब्लिक-11 के प्रिंस कुमार को मिला, जिन्होंने 40 गेंद पर 55 रन की धमाकेदार पारी खेली. प्रशासन-11 के बॉलर सिद्धार्थ कुमार को तीन ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लेने पर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला. 45 बॉल खेलकर 65 रन बनाने वाले प्रशासन-11 के गौतम कुमार को बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया. विधि संघ के अध्यक्ष मनोज अज्ञानी को दो शानदार कैच लपकने और कई रन बचाने पर बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला.मैच के अंत में हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुंवर क्लब के अध्यक्ष डॉ ओपी आनंद ने कहा कि प्रशासन की यह पहल सराहनीय है. मैत्रीपूर्ण मैच से प्रशासन और पब्लिक के बीच आपसी समंजस्य स्थापित होता है और विधि व्यवस्था सुदृढ़ होती है.मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह, शिक्षक अशोक कुमार, सिनेश सिंह, पिंटू कुमार सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >