आरोपितों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Sasaram news. धनहरा में कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार के आरोपिितों के घर शनिवार को थानाध्यक्ष मितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया.

फोटो -22- इश्तेहार चिपकाते पुलिस नासरीगंज. कच्छवां थाना क्षेत्र के धनहरा में माननीय न्यायालय बिक्रमगंज कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार के आरोपिितों के घर शनिवार को थानाध्यक्ष मितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने फरार आरोपित शंकर राम, गुड्डू राम, नन्हक राम, सीता देवी और अनिल कुमार साह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने इश्तेहार चिपकाने के दौरान बताया कि इन सभी के ऊपर न्यायालय बिक्रमगंज कोर्ट द्वारा इश्तेहार निर्गत था, जिसके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करने और फरार रहने की स्थिति में कोर्ट ने सम्मन जारी कर इश्तेहार चिपकाने का निर्देश दिया है. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि इश्तेहार चिपकाने के एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण नहीं किये जाने पर घर की कुर्की की कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसआइ मनीष कुमार, कन्हैया सिंह यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रवेश लाल सिंह, रामानंद चौहान, पीएसआइ शालू कुमार, एएएसआइ अक्षय लाल पासवान, नौलैश प्रसाद सिंह, मुंशी रवि कुमार समेत काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >