कैथी में दहेज के लिए नव विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज

Sasaram news.कैथी गांव में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

प्रतिनिधि अकोढ़ीगोला कैथी गांव में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. आवेदन के अनुसार नेहा कुमारी की 20 अप्रैल को कैथी निवासी रामप्रसाद पासवान के पुत्र प्रवीण कुमार के साथ शादी हुई थी. शादी के डेढ़ माह बाद ही नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. आरोप है कि चार जून की सुबह ससुर रामप्रसाद गाली गलौज करते हुए डंडा से मारने लगे. हरिराम पासवान लोहे का रॉड से मारने लगे. वहीं रामरती देवी, सोना देवी, इंदू देवी सभी मिलकर मारने लगे. जिससे वो जख्मी हो गयी पीड़िता ने कहा कि पति प्रवीण कुमार बचाने आये तो ससुर कहने लगे कि जब तक दो लाख रुपये और एक बुलेट बाइक नहीं दिलवायेगी तब तक यह होता रहेगा. घटना के जानकारी माता- पिता को दी. शाम से सात बजे मां पिता आए तो ससुर समेत घर के लोगों ने गाली गलौज किया. वहीं मेरे सभी कपड़ा, सोने चांदी के गहना इंदू देवी ने चुरा ली. साथ ही सभी लोगों ने घर से निकाल दिया. बाद में आकर प्राथमिकी दर्ज करायी. वहींथानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >