जेल से मुक्त होकर व्यक्ति पश्चाताप नहीं, समाज और परिवार हित में करें कार्य : जीयर स्वामी

कारा से निकलने के बाद व्यक्ति को पश्चाताप करने की बजाय, समाज सेवा करनी चाहिए

सासाराम ग्रामीण. जीवन बहुत ही अनमोल है और मानव जीवन सभी को एक बार ही मिलता है. इस जीवन में सभी को सही और सकारात्मक कार्य करना चाहिए. यदि जीवन में भूलवश कोई गलत कार्य हो जाये, तो उसका पछतावा करने के बजाय उसमें सुधार लाना चाहिए. उक्त बातें बुधवार को सासाराम मंडलकारा में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के लोकार्पण के अवसर पर पहुंचे श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. विषम परिस्थितियों में भी मर्यादा का पालन करना जरूरी है, क्योंकि मर्यादा ही पुरुष की शोभा है. मनुष्य की शोभा संसार, राष्ट्र और कुल की शोभा है. बिना मर्यादा का मनुष्य जानवर से भी गया-गुजरा है. इसलिए जीवन में यदि कभी भूलवश गलती हो जाये, तो उसमें सुधार करें, अफसोस में समय न गंवाएं. स्वामी जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार जलविहीन नदी का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता, उसी प्रकार मर्यादा के बिना मनुष्य का भी कोई अस्तित्व नहीं है. जो लोग विपरीत परिस्थितियों में भी मर्यादा, धर्म का पालन करते हैं, माता-पिता की कद्र करते हैं, स्त्री और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, उन पर लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा बनी रहती है और उनका परिवार विकास करता है. आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीना चाहिए उन्होंने आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने का संदेश देते हुए कहा कि भरत के चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए. भाई भरत के चरित्र की पूजा करना और भाई से ही बेईमानी करना उचित नहीं है. त्रेता और द्वापर युग में भाई-भाई के लिए त्याग की भावना रखते थे, उसी भावना को जीवन में अपनाना चाहिए. स्वामी जी महाराज ने कहा कि भाई से बेईमानी कर धन उपार्जन कर कबूतर को दाना खिलाने से कोई पुण्य नहीं मिलता. स्वामी जी महाराज ने अंगुलिमाल डाकू सहित विभिन्न कथाओं के माध्यम से बंदियों को जीवन का सार समझाया और मानसिक उत्थान के साथ जीवन में सार्थक कार्य करने की प्रेरणा दी. लोकार्पण कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडेय, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जेल उपाधीक्षक कृष्ण कुमार झा, सहायक अधीक्षक सुरेश प्रसाद, रागनी कुमारी, सरबिंद कुमार, श्वेता कुमारी, ब्रजेश कुमार, गुडु गिरी, रवि कुमार, अरविंद कुमार, अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे. शहर के देवालयों में किया भ्रमण चलनिया में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान श्री जीयर स्वामी जी महाराज ने बुधवार की सुबह आरती, पूजन और प्रवचन के बाद शहर के विभिन्न देवालयों का भ्रमण किया. वे मां ताराचंडी धाम पहुंचे, जहां विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद त्रीनेत्र गुफा में भगवान शिव का दर्शन किया और पायलट बाबा धाम भी पहुंचे. कल होगा विराट धर्म महासम्मेलन शहर के रामेश्वरगंज चलनिया में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अंतर्गत शुक्रवार को विराट धर्म महासम्मेलन का आयोजन होगा. यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि दोपहर दो बजे से संत महासम्मेलन होगा, जबकि शाम सात बजे से रात दस बजे तक भक्ति संध्या का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >