खेत में आग लगने से हजारों रुपये की फसल जल कर हुई राख

Sasaram news. नगर पंचायत के वार्ड दो में स्थित खेतों में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल और पशुचारा जल कर राख हो गया. जली सामग्री की कीमत का आकलन हजारों रुपये किया जा रहा है.

फोटो -25- आग बुझाते लोग. प्रतिनिधि, नासरीगंज नगर पंचायत के वार्ड दो में स्थित खेतों में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल और पशुचारा जल कर राख हो गया. जली सामग्री की कीमत का आकलन हजारों रुपये किया जा रहा है. इसमें केदार सिंह के सात बीघे की गेहूं कटाई के बाद उसके डंठल के बोझे खेत में रखे हुए थे. वहीं, हरिहर पासी के दस कट्ठे खेत में गेहूं की खड़ी फसल घटना में पूरी तरह जल गयी. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर में अचानक खेत में आग लग गयी, जिसे लेकर किसानों में अफरातफरी मच गयी. हालांकि, लोगों ने बोरिंग चालू कर खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश की. इसी क्रम में सूचना पाकर नगर पंचायत का दमकल वाहन आनन-फानन में अवसर पर पहुंचा. स्थानीय थाने का छोटा अग्निशमन और काराकाट थाने का अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचा. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक गेहूं की फसल और पशुचारा जल चुका था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पर तत्काल काबू नहीं पाया गया होता, तो आग अन्य खेतों में भी फैल सकती थी. इधर, पीड़ित किसानों ने सरकार व प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. वहीं, सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि घटना की जांच कराने के बाद प्रावधानों के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >