शिवपुराण कथा को लेकर निकली जलभरी यात्रा

हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण हुआ शिवमय

नासरीगंज. नगर के कम्बल आश्रम में श्रीराम श्याम सत्संग सेवा समिति नासरीगंज के तत्वावधान में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर नौ दिवसीय शिवपुराण कथा के शुभारंभ को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गयी. जलभरी यात्रा कम्बल आश्रम से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करती हुई थाना सोन घाट पहुंची, जहां सैकड़ों महिला-पुरुषों ने सिर पर पवित्र कलश रखकर जल भरा. इसके बाद यात्रा पुनः कम्बल आश्रम पहुंची. इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण शिवमय हो गया. समिति के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि शिवपुराण कथा 22 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी, जबकि 31 जनवरी को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन होगा. कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक तथा शाम साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक होगी. कथा वाचन राष्ट्रीय संत व्यास श्री आशीष कुमार बापू द्वारा किया जायेगा. व्यास आशीष कुमार बापू ने कहा कि शिवपुराण कथा के श्रवण मात्र से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है. जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि कर्मों के आधार पर ही फल मिलता है. शिव महापुराण कथा सुनने से सभी पाप नष्ट होते हैं और कलियुग में मोक्ष के लिए शिवपुराण से उत्तम कोई साधन नहीं है. शिव की कृपा से ही मानव कल्याण संभव है. मौके पर डॉ अमरेंद्र कुमार, चंद्रकांत कुमार मुन्ना, बबन यादव, उमा शंकर, कमलेश यादव, संतोष कुमार आर्या, अजित कुमार पप्पू सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >