महिला फुटबॉल फाइनल मैच में टॉस में यूपी की टीम विजयी

रामरूप जयंती पर गोड़ारी स्टेडियम में आयोजित खेलकूद का हुआ आयोजन

काराकाट. रामरूप जयंती के अवसर पर गोड़ारी स्टेडियम में सोमवार को महिला एकदिवसीय फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया गया. मैच के आयोजक मुख्य पार्षद राधिका कुमार व उनके प्रतिनिधि मुन्ना भारती थे. फाइनल मुकाबला यूपी मिर्जापुर और बिहार सारण की टीमों के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ राहुल कुमार सिंह, सीओ रितेश कुमार, थानाध्यक्ष विवेक कुमार, नगर पार्षद मुख्य प्रतिनिधि मुन्ना भारती व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राम नारायण पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बीडीओ व सीओ ने फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत करायी. निर्धारित 90 मिनट के खेल में दसवें मिनट में यूपी की टीम ने पहला गोल कर बढ़त बनायी, लेकिन बिहार की टीम ने दो मिनट के भीतर गोल कर बराबरी कर ली. इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त के लिए प्रयास किया, लेकिन कोई गोल नहीं हो सका. आयोजन समिति की ओर से अतिरिक्त समय भी दिया गया, फिर भी परिणाम नहीं निकला. पेनाल्टी स्ट्रोक में भी बराबरी रही. इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हो गयी, जिससे कुछ देर अफरातफरी का माहौल बना, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल ने शांत कराया. अंततः टॉस के माध्यम से यूपी मिर्जापुर की टीम को विजेता घोषित किया गया. लोगों ने मैच का उठाया भरपूर आनंद मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना भारती ने मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. महिला फुटबॉल फाइनल देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिन्होंने मैच का भरपूर आनंद लिया. निर्णायक की भूमिका में पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी अशोक सिंह व सीमा रक्षक राजा बाबू, संतोष व रवि कुमार रहे, जबकि गोल जज सुनील प्रजापति व लल्लू साव थे. मैच का संचालन अशोक शर्मा ने किया और कमेंट्री धनजी सिंह ने दी. बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. सीओ रितेश कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं, विशेषकर बालिकाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है. वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना भारती ने कहा कि महिला फुटबॉल मैच का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल है. मुख्य पार्षद ने विजेता व उपविजेता टीम को कप प्रदान किया. मौके पर भूमिदान दाता राम प्रसन्न उपाध्याय उर्फ बबुआ जी, संजय तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, सुशील तिवारी, संजय प्रसाद, अनिल पासवान, अनंत तिवारी, पप्पू तिवारी, ललन पासवान, भाई जितेंद्र, संतोष तिवारी, प्रद्युमन प्रसाद, गोपाल तिवारी, चितरंजन तिवारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >