रोहतास: बिक्रमगंज में SDM का एक्शन, ऑटो स्टैंड शिफ्ट होगा, सब्जी मंडी का होगा कायाकल्प

रोहतास के नए SDM दिलीप कुमार ने शहर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय कदम उठाए हैं. तेंदुनी चौक से ऑटो स्टैंड को हटाया जाएगा और सब्जी मंडी में पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को जाम और जलजमाव से राहत मिलेगी.

Rohtas News : रोहतास जिला के नवपदस्थापित अनुमंडलाधिकारी (SDM) दिलीप कुमार ने पदभार संभालते ही नगर की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय पहल शुरू कर दी है. शुक्रवार को उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर जाम की समस्या और बदहाल सब्जी मंडी को लेकर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

तेंदुनी चौक से हटेगा ऑटो स्टैंड निरीक्षण के दौरान एसडीएम तेंदुनी चौक पहुंचे, जहां लंबे समय से अव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहे ऑटो स्टैंड का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को ऑटो स्टैंड को बस स्टैंड के समीप निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. प्रशासन का मानना है कि इससे तेंदुनी चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी.

सब्जी मंडी में लगेगा पेवर ब्लॉक इसके बाद एसडीएम ने नगर की प्रमुख सब्जी मंडी का निरीक्षण किया. बरसात के दौरान मंडी में होने वाली जलजमाव और कीचड़ की समस्या को देखते हुए उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आम लोगों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी.

नगर परिषद ने दिया जल्द काम पूरा करने का भरोसा निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के सभापति मनोरंजन सिंह, स्वच्छता पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे. सभापति ने एसडीएम को आश्वस्त किया कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए दोनों योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा. इस मौके पर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, बीसीओ अखिलेश्वर कुमार, नगर जेई सूर्यवंश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

नगरवासियों को विकास कार्यों से बढ़ी उम्मीद स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ऑटो स्टैंड का स्थानांतरण और सब्जी मंडी का आधुनिकीकरण समय पर पूरा हो जाता है तो शहर की तस्वीर बदल सकती है. नगरवासियों का मानना है कि नए एसडीएम के सक्रिय रवैये से रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी और नगर की आधारभूत समस्याओं का समाधान तेजी से होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >