विद्यालयों में स्वच्छता अभियान तेज, बच्चों को हाथ धोने और रोगों से बचाव की दी जा रही जानकारी

नगर परिषद नोखा द्वारा सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बरसात की बीमारियों से बचाव और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है.

Sasaram News : नोखा नगर परिषद नोखा के कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्वच्छता पदाधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता साथियों द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत विद्यार्थियों को बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा सही तरीके से हाथ धोने के महत्व की जानकारी दी जा रही है.

स्वच्छ विद्यालय से बनेगा स्वस्थ समाज

नगर परिषद के सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ समाज की नींव हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करना समय की आवश्यकता है. विद्यालयों में चलाया जा रहा यह अभियान विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा.

बरसात में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान

कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में स्वच्छता का विशेष महत्व होता है. इसलिए नगर परिषद की ओर से विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छता के लाभ और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ विद्यालय और जागरूक विद्यार्थी ही स्वस्थ समाज के निर्माण की आधारशिला हैं.

घर और आसपास भी स्वच्छ रखने का संदेश

स्वच्छता साथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण में रहने के लाभ बताए. उन्होंने बच्चों से अपने घर और आसपास के वातावरण को भी साफ-सुथरा रखने की अपील की, ताकि संक्रामक बीमारियों से बचाव हो सके.

सभी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चलेगा अभियान

नगर परिषद ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बरसात के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करना है. नगर परिषद ने सभी विद्यालय प्रबंधन से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की. कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र सिंह ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >