Sasaram News : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय सूर्यपुरा में सोमवार को विभिन्न विषयों के आठ सहायक प्राध्यापकों ने योगदान किया. नए शिक्षकों के आने से कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है. इससे छात्र-छात्राओं को नियमित पठन-पाठन में भी सहूलियत होगी.
इन विषयों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति
प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. अलाउद्दीन अजीजी ने बताया कि समाजशास्त्र विषय में जयशंकर प्रसाद एवं चंद्रकांत कुमार, अंग्रेजी में पूजा कुमारी, राजनीति विज्ञान में राहुल कुमार एवं बिजेंद्र कुमार, अर्थशास्त्र में मेघा, हिंदी में प्रभाकर तथा इतिहास विषय में दीपक कुमार ने योगदान किया है.
शिक्षकों की कमी से मिलेगी राहत
प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि नए शिक्षकों के योगदान से विभिन्न विषयों की कक्षाओं का संचालन अब अधिक सुचारू रूप से किया जा सकेगा. लंबे समय से शिक्षकों की कमी के कारण प्रभावित हो रहे पठन-पाठन को भी इससे मजबूती मिलने की संभावना है.
छात्रों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल
राजकीय डिग्री महाविद्यालय सूर्यपुरा में नए सहायक प्राध्यापकों के योगदान से विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है. कॉलेज में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने से नियमित कक्षाओं का संचालन भी आसान होगा.
