Sasaram News : पीजी सेमेस्टर टू की 23 मई की परीक्षा स्थगित, अब 26 मई को होगी

Sasaram News : पीजी सेमेस्टर टू की 23 मई की परीक्षा स्थगित, अब 26 मई को होगी

Sasaram News (अनुराग शरण) : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा ने पीजी सेमेस्टर टू की 23 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में बताया गया कि अपरिहार्य कारणों से दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा फिलहाल टाल दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी ज्ञापांक 1402 में कहा गया है कि पीजी सेमेस्टर टू (2025-2027) की परीक्षा अब आगामी 26 मई 2026 को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार आयोजित की जायेगी.

अन्य परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल 23 मई की परीक्षा स्थगित की गयी है, जबकि शेष सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी. परीक्षा नियंत्रक ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे इस सूचना से सभी परीक्षार्थियों को अवगत कराएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.परीक्षा स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी रही, हालांकि विश्वविद्यालय द्वारा नई तिथि घोषित किये जाने के बाद छात्रों को राहत मिली है.

Also Read : Kaimur News : कृष्ण मुरारी परिवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुल छह आरोपी भेजे गए जेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >