सासाराम सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की सुरक्षा पर संकट

Sasaram News: सासाराम स्थित सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में 24 घंटे डॉक्टरों की अनुपलब्धता और खराब सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है. अस्पताल प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को कई बार चेतावनी पत्र जारी किया है, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Sasaram News:(जितेंद्र कुमार पासवान) सासाराम स्थित सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन ने चिंता जताई है.

एजेंसी को बार-बार भेजा गया स्मार पत्र

जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आसित रंजन ने डायलिसिस संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड को कई बार स्मार पत्र भेजकर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं. इसके बावजूद डायलिसिस सेंटर में अपेक्षित सुधार नहीं देखा जा रहा है, जिससे मरीजों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध नहीं, मरीजों की जान पर खतरा

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एकरारनामा के अनुसार सेंटर में राउंड द क्लॉक डॉक्टर की तैनाती अनिवार्य है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है. केवल निर्धारित शिफ्ट में ही चिकित्सा पदाधिकारी उपलब्ध रहते हैं, जिससे आपात स्थिति में मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है.

सफाई व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल

सेंटर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, कर्मियों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और कई बार जूते-चप्पल पहनकर ही डायलिसिस कार्य किया जाता है, जिससे संक्रमण (इंफेक्शन) का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा, सेंटर में सामग्री अव्यवस्थित तरीके से फैली रहती है, जिससे व्यवस्था और संचालन पर सवाल उठ रहे हैं.

मरीज की मौत का भी उल्लेख

उपाधीक्षक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ समय पहले एक एचआईवी पॉजिटिव मरीज को डायलिसिस सुविधा नहीं मिलने के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी. इस मामले में लोक शिकायत निवारण कार्यालय में वाद लंबित है.

प्रशासन ने जताई नाराजगी

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि डायलिसिस सेंटर द्वारा नियमों का पालन नहीं करने से मरीजों के साथ लगातार गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. समय पर सूचना दिए बिना डायलिसिस सेवा बंद कर देने की शिकायतें भी सामने आई हैं.

मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही इन अनियमितताओं ने सदर अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन ने एजेंसी को अंतिम चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया है। यदि सुधार नहीं हुआ तो आगे कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: कैमूर में रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत; GRF जांच में जुटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >