रोहतास में बोलेरो सवार 4 नकाबपोशों ने Axis बैंक एटीएम काटा, 8 मिनट में लाखों की लूट, CCTV से खुलासा

Sasaram News: रोहतास में शनिवार देर रात बोलेरो सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. नगर पंचायत स्थित बस पड़ाव के पास हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. महज आठ मिनट में घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए.

Sasaram News: (रमेश कुमार पाण्डेय) रोहतास जिले के कोचस में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया. नगर पंचायत स्थित बस पड़ाव के समीप ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक्सिस बैंक के ATM को शनिवार देर रात करीब तीन बजे बोलेरो सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने काटकर चोरी कर ली, जबकि उसी दौरान ऊपर पुल पर पुलिस गश्त करती रही.

8 मिनट में ATM काटकर फरार हुए अपराधी

बताया जा रहा है कि अपराधी पूरी योजना के साथ पहुंचे थे और महज आठ मिनट के भीतर पूरी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. घटना के दौरान ATM में कितनी राशि थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की पूरी तस्वीर ATM में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. प्रारंभिक जांच में चार नकाबपोश अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है, जो बोलेरो वाहन से पहुंचे थे.

व्यस्त इलाके में वारदात से फैली दहशत

यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक में हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, पुलिस की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है.

पुलिस बोली-जल्द होगा खुलासा

इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

गश्त के दावों पर उठे बड़े सवाल

घटना के समय ओवरब्रिज पर पुलिस गश्त होने के बावजूद नीचे ATM काटकर चोरी हो जाना पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. इस लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है.

Also Read: रोहतास में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 18 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >