सासाराम नगर निगम की योजनाओं को लेकर पार्षदों में नाराजगी, भेदभाव का लगाया आरोप

Sasaram News: सासाराम में नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षदों की बैठक में मेयर और नगर आयुक्त पर योजना चयन में भेदभाव और मनमानी का आरोप लगाया गया. पार्षदों ने विकास योजनाओं में पारदर्शिता और सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार की मांग की.

Sasaram News (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): शहर के दुर्गा मंदिर अड्डा रोड स्थित माया कॉम्प्लेक्स में नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में मेयर और नगर आयुक्त पर योजना चयन में भेदभाव तथा मनमानी तरीके से कार्य कराने का आरोप लगाया गया.

विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप

बैठक के बाद पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास योजनाओं के चयन में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और कई वार्डों की उपेक्षा की जा रही है. पार्षदों ने आरोप लगाया कि कुछ खास क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर योजनाओं का चयन किया जा रहा है, जबकि अन्य वार्डों की आवश्यकताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की राय लिए बिना योजनाओं को मंजूरी देना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है.

निष्पक्ष चयन की मांग

बैठक में मौजूद पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से निष्पक्ष तरीके से विकास योजनाओं का चयन करने और सभी वार्डों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की. बैठक में उप मुख्य पार्षद सत्यवंती देवी, सुकांति देवी, संगीता सिंह, गुलशन अफरोज तथा राजेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

Also Read: रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो राजमिस्त्रियों की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >