सासाराम : कोचस में 99 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, अब अपने घर का सपना होगा साकार

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सासाराम के कोचस प्रखंड में 99 भूमिहीन परिवारों को 'बसेरा 2.0' अभियान के तहत भूमि के पर्चे बांटे गए. इस पहल से वंचित परिवारों को अपना घर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त हुआ है. लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी.

Sasaram News : समाज के अंतिम पायदान पर खड़े भूमिहीन और वंचित परिवारों के लिए 80वां स्वतंत्रता दिवस खास रहा. राज्य सरकार के अभियान बसेरा 2.0 के तहत कोचस प्रखंड के 99 भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि संबंधी पर्चा वितरित किया गया. पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी.

अभियान बसेरा 2.0 के तहत 99 परिवारों को मिला पर्चा

आयोजित समारोह में विधायक वशिष्ठ सिंह, बीडीओ प्रतीक कुमार और सीओ श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप से लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा. प्रशासन के अनुसार, अभियान का उद्देश्य पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराना है.

लाभार्थियों के बीच विधायक, बीडीओ और सीओ

कुछिला पंचायत में सबसे अधिक 31 लाभुक

बसेरा 2.0 के तहत सबसे अधिक लाभुक कुछिला पंचायत में शामिल रहे. यहां 31 भूमिहीन परिवारों को भूमि संबंधी पर्चा दिया गया. इसके अलावा कथराई पंचायत में 27, रेड़ियां में 14, नरवर में 13, बलथरी में आठ, कंजर में चार और नौंवा पंचायत में दो परिवारों को पर्चा मिला.

भूमिहीन परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने का लक्ष्य

विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि वर्षों से जमीन के अभाव में जीवन गुजार रहे परिवारों को अब अपनी जमीन मिलने से पक्का घर बनाने और सम्मानजनक जीवन जीने का सपना पूरा करने का रास्ता साफ हुआ है.

लाभार्थियों के बीच विधायक, बीडीओ और सीओ

पात्र परिवारों की पहचान में जुटा प्रशासन

बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. वहीं सीओ श्वेता कुमारी ने कहा कि अभियान बसेरा 2.0 प्रशासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है. इसका उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को जमीन देने के साथ सामाजिक सुरक्षा, स्थायित्व और आत्मसम्मान प्रदान करना भी है.

शेष भूमिहीन परिवारों को भी मिलेगा लाभ

सीओ ने बताया कि अंचल क्षेत्र में पात्र भूमिहीन परिवारों की पहचान कर नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है. प्रशासन का प्रयास है कि योजना के दायरे में आने वाले किसी भी पात्र परिवार को लाभ से वंचित नहीं रहना पड़े.

लाभार्थियों के बीच विधायक, बीडीओ और सीओ

पर्चा मिलते ही खिले लाभुकों के चेहरे

कार्यक्रम के दौरान जमीन का पर्चा मिलते ही लाभुकों के चेहरे पर वर्षों बाद अपनी जमीन मिलने की खुशी नजर आयी. लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें अपना घर बनाने का भरोसा मिला है और इससे उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित होगा. उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और प्रखंड सह अंचल प्रशासन के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, राजस्व पदाधिकारी रविन्द्र सिंह, बीएसओ सुरभि राज, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

रोहतास: बिक्रमगंज में भूमिहीनों को बासगीत पर्चा तो सासाराम में PM पोषण कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >