सासाराम ग्रामीण. अगरेर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में बुधवार की सुबह पंखा ठीक करने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी भगवान सिंह के करीब 45 वर्षीय पुत्र अनिल सिंह बताया जा रहा है. इसकी जानकारी अगरेर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने दी.
पंखा ठीक करने के दौरान अचानक आया करंट
थानाध्यक्ष ने बताया कि भगवान सिंह के घर में लगा पंखा खराब हो गया था. अनिल सिंह बुधवार की सुबह उसे ठीक कर रहे थे. इसी दौरान पंखे में करंट आ गया. करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े.
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में अनिल सिंह को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर लोगों की भीड़ जुट गयी.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अगरेर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
