अकोढ़ीगोला. डेहरी प्रखंड के दरिहट गांव से रविवार को आदर्श कांवड़िया संघ का जत्था देवघर स्थित बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. कांवड़िये बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उत्साह के साथ यात्रा पर निकले.
उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर करेंगे पैदल यात्रा
कांवड़ियों ने बताया कि जत्था सुल्तानपुर में उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर पैदल बैजनाथ धाम पहुंचेगा. वहां बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करने के साथ दर्शन-पूजन किया जाएगा. इसके बाद कांवड़िये बाबा बासुकीनाथ के दर्शन भी करेंगे.
धार्मिक स्थलों का भी करेंगे दर्शन
जत्थे में शामिल कांवड़िये यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक और दर्शनीय स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे. सप्ताह भर चलने वाली यात्रा के बाद जत्था वापस लौटेगा. यात्रा को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
इन कांवड़ियों ने की यात्रा की शुरुआत
आदर्श कांवड़िया संघ के जत्थे में रामजीत पाल, दीपक सिंह, पप्पू सिंह, अविनाश सिंह, मनोज पाल, नरेंद्र पाल, मुकेश पाल, रवि शर्मा, राहुल पाल उर्फ मंत्री, देव मूरत पाल, अजय पाल, बिट्टू यादव, अक्षय पाल, अभय पाल, रवि साव और सोनू महतो सहित अन्य कांवड़िये शामिल हैं.
