सासाराम में अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस का कार्यक्रम, गांधी स्मारक पर किया माल्यार्पण

अगस्त क्रांति दिवस पर सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी स्मारक पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।

रोहतास. रविवार को अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी रोहतास की ओर से धर्मशाला चौक स्थित गांधी स्मारक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी स्मारक पर लगा पुराना झंडा बदलकर नया झंडा लगाया. इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

भारत छोड़ो आंदोलन को किया याद

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी. इस आंदोलन ने देश के स्वतंत्रता संघर्ष को नई दिशा दी और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन को मजबूती मिली.

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है. हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. उनके आदर्शों और विचारों को अपनाकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

देशहित में आगे बढ़ने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रोहतास योगिया हत्याकांड : चंदेश्वर चौधरी के घर आज जायेंगे दीपंकर भट्टाचार्य, परिजनों से करेंगे मुलाकात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kr srivastav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >