रोहतास: मोहनियां में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिवसागर प्रखंड के मोहनियां में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ हुआ. विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस नई पहल से ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा.

Shivsagar Mohania Model School Inauguration : शिवसागर प्रखंड के मोहनियां स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), श्रीमती नागवंशी कुलदीप उच्च माध्यमिक विद्यालय का रविवार को वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

Rohtas News : अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक सुचित कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहित भारद्वाज, भूमिदाता सदस्य अनिरुद्ध दुबे, पूर्व प्रभारी प्राचार्य अरुण कुमार पटेल, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ओझा, शिक्षक अमरेश कुशवाहा, सिकरौर पंचायत के मुखिया लल्लू भगत, उपमुखिया पिंकी देवी, विकास मित्र अंजू देवी, पूर्व शिक्षक रामदुलार सिंह, वीरेन्द्र ओझा, संतोष ओझा, रवीन्द्र ओझा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार सपन ने किया.

मॉडल स्कूल से ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का लाभ

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल की शुरुआत से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा. विद्यालय में उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

पौधारोपण कर दिया हरित भविष्य का संदेश

उद्घाटन कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों और उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >