रोहतास: नोखा में शिक्षक संघ की पहल से शिक्षा की गुणवत्ता पर मंथन, व्यावसायिक विकास को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने रखे विचार

नोखा के सर्वोदय मध्य विद्यालय में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक विशेष सेमिनार और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Rohtas News : शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर रविवार को सर्वोदय मध्य विद्यालय, नोखा में सेमिनार सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ रोहतास एवं सर्वोदय मध्य विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया.

बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों के विकास पर जोर

सेमिनार का विषय ‘शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में शिक्षक संघों की भूमिका’ रहा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ रोहतास के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया.

नई तकनीक और शिक्षण पद्धति से जुड़ने की जरूरत

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों को अपने ज्ञान, शिक्षण कौशल और व्यावसायिक दक्षता को लगातार विकसित करने की जरूरत है. शिक्षक संघ प्रशिक्षण, कार्यशाला, अनुभवों के आदान-प्रदान और नियमित विचार-विमर्श के माध्यम से शिक्षकों को नई तकनीक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

शिक्षक दक्ष होंगे तो विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर ज्ञान

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक जितने दक्ष होंगे, विद्यार्थियों को उतनी ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी. सेमिनार में शिक्षक हित के साथ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

कुमारी सीमा, राजीव रंजन, अरविंद कुमार मेहता, सुरेश सिंह, मोहम्मद इम्तियाज अली, प्रधान सचिव अखिलेश्वर कुमार सिंह, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, ज्वाला सिंह, अरविंद कुमार, अनिल सिंह, नंद कुमार सिंह और आशुतोष मिश्रा समेत कई शिक्षकों ने अपने विचार रखे.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम के अंत में सर्वोदय मध्य विद्यालय के वरीय शिक्षक ददन सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया. धन्यवाद ज्ञापन के साथ सेमिनार का समापन किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >