रोहतास महिला कॉलेज में 5 अगस्त को होगा स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम, नव नामांकित छात्राओं को मिलेगा शैक्षणिक मार्गदर्शन

रोहतास महिला कॉलेज में 5 अगस्त को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन होगा। इसमें नव नामांकित छात्राओं को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

Rohtas News : रोहतास महिला कॉलेज में 5 अगस्त को नव नामांकित छात्राओं के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार राय करेंगे. इस अवसर पर छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, अनुशासन, पाठ्यक्रम, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

उच्च शिक्षा के माहौल से कराया जाएगा परिचय

कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी छात्राओं को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उच्च शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है. विभिन्न विभागों के शिक्षक छात्राओं को अध्ययन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नियमित उपस्थिति और कॉलेज की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.

तैयारियां पूरी, छात्राओं से समय पर पहुंचने की अपील

गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमरजीत कुमार ने बताया कि स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने नव नामांकित छात्राओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने की अपील की. उनके अनुसार यह कार्यक्रम छात्राओं को कॉलेज जीवन की बेहतर शुरुआत करने और शैक्षणिक गतिविधियों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >