रोहतास के नोखा में कल लगेगा सहयोग शिविर, 19 विभागों के अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Rohtas News: रोहतास के नोखा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन होगा, जहां 19 विभागों के अधिकारी आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू करेंगे. शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा.

Rohtas News (नोखा से रंजन कुमार की रिपोर्ट)
रोहतास जिले के नोखा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. प्रशासन की ओर से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे, जो आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

19 विभागों के स्टॉल पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शेफाली ने बताया कि शिविर में करीब 105 आवेदनों के पहुंचने की संभावना है. लोगों की समस्याओं और शिकायतों के निष्पादन के लिए 19 विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे. प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे, जो सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

कई मामलों का मौके पर होगा निष्पादन

उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना और विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे. प्राप्त आवेदनों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा, जबकि शेष मामलों के समाधान की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएगी.

लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

बीडीओ ने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रशासन ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन देने तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है. शिविर के सफल संचालन को लेकर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Also Read: Rohtas News: भलुआड़ी में सूर्य नारायण महायज्ञ की धूम, सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >