आज मनायी जायेगी ईद-उल-अजहा, सासाराम की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारी पूरी

Rohtas News: रोहतास जिले में आज ईद-उल-अजहा धार्मिक उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनायी जायेगी. सासाराम की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय तय कर दिए गए हैं, जबकि बाजारों में देर शाम तक खरीदारी की रौनक रही.

Rohtas News (मो. आरिफ खान की रिपोर्ट): ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार आज जिले भर में धार्मिक उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया जायेगा. सासाराम शहर सहित जिले की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. ईदगाह कमेटियों और मस्जिद प्रबंधन की ओर से नमाज का समय भी जारी कर दिया गया है.

बाजारों में देर शाम तक रही रौनक

ईद को लेकर शहर के बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही. चौक बाजार, नवरत्न बाजार, गांधी नीम, सराय और शाहजुमा सहित अन्य इलाकों में सेवई और लच्छा की दुकानों पर देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही. लोगों ने मेहमानों की आवभगत और त्योहार की तैयारी को लेकर जमकर खरीदारी की. बच्चों के कपड़े, टोपी, इत्र और घरेलू सामान की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखी गयी.

मस्जिदों और ईदगाहों में पूरी की गयी व्यवस्था

शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गयी हैं. प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. वहीं कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी पहले ही पूरी कर ली गयी थी.

ईदगाह शाहजहांनी में सुबह 7.15 बजे होगी नमाज

ईदगाह शाहजहांनी के मुतवल्ली मुनव्वर हुसैन रिजवी ने बताया कि ईदगाह शाहजहांनी में सुबह 7.15 बजे ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जायेगी. मोहल्ला शाहजुमा की जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, पोस्ते खां की मस्जिद में 7.20 बजे, नूरनगंज की मस्जिद में 5.30 बजे, खिलनगंज की मस्जिद में 6 बजे, शाही जामा मस्जिद में 7.30 बजे तथा जहांगीरी मस्जिद चंद तन शहीद पीर पहाड़ी पर सुबह 6.20 बजे नमाज अदा होगी. इसके अलावा हसन खां सूर की मस्जिद में सुबह 7.30 बजे और खानकाह की मस्जिद में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जायेगी.

Also Read: रोहतास में 1 जून से शुरू होगा ‘कमाल का कैम्प’, कमजोर बच्चों को सिखाई जाएगी भाषा और गणित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >